मन हर्षित है;
मनभावन चप्पल ,
कम क़ीमत में।
आज बहुत कुछ खोया है,
और आत्म-ग्लानि से
मन बोझिल है।
जी एस टी का ठीकर
अदना सेल्समैन ने
मेरे सिर पर यूँ फोड़ा है;
‘All taxes inclusive price’
मुद्रित होने पर भी ।
बाटा के सेल्समैन!
योगी हैं, मोदी हैं,
फिर भी यह भ्रष्ट आचरण ?
बलिहारी है ।
No comments:
Post a Comment