आजकल अमेरिका में सर्दी का मौसम चल रहा है। वृक्षों के पत्ते झड़ गये हैं। उनका पतझड़ चल रहा है।
मगर पत्तों के न रहने के बावजूद कोई भी वृक्ष निर्वस्त्र नहीं है। सभी ने पहन रखे हैं रंगीन छोटे-छोटे जगमगाते
बल्बों के वस्त्र...
वृक्षों को बल्बों से सजाने का यह चलन शहर की सुषमा को चार चाँद लगा रहा है।
और
मुझे परदेस में घर की दिवाली याद आ रही है।


बहुत सुंदर लिखा है आपने मामीजी. आप स्वयं भी उपर से विदेशी और अंदर से पूर्णतः हिन्दुस्तानी
ReplyDelete