दूर पर इक चाँद चमका है ।
इसे मैं अंक में भर लूँ ??
सजा लूँ गोद में अपनी ??
कि अपनी माँग का गहना बना लूँ ??
क्या करूँ इसका ??
मेरे अपने सभी दूरस्थ देशों में वसे हैं ।
और कहीं भी एक घर मुझको बनाना हे ।
क्यों न मैं इस चाँद को ही घर बना लूं ??
जब, जहाँ, जैसै, जिसे चाहूँ,
चिहुंक कर देख आऊँगी ।
दरो-दीवार की बंदिश न होगी,
रास्तों का ख़ौफ़, टिकने की जगह,
सफ़र दूरस्थ देशों का,
सभी झंझट नदारद...
तो मैं इस चाँद को ही घर बना लूँगी ।
सब समस्यायें सुलझ कर सो गई हैं ।
दूधिया-सी चाँदनी में खो गई हैं ।

ये रात ये चाँदनी फिर कहाँ, सुन जा दिल की दास्तां...
ReplyDeleteचाँदनी रातें प्यार की बातें, सभी तो हैं यहाँ... सुन जा दिल की दास्तां...
खो गई ज।ने कहाँ...
ReplyDeleteआ जा अभी ज़िंदगी है जवाँ...
सुन जा...